ग्रेटर नोएडा : (फेस वार्ता) जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर के नेतृत्व में देश व प्रदेश में हो रहे बलात्कार व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ नारी के सम्मान के लिए एक संकल्प यात्रा अमृतपुरम गोल चक्कर से जगत फार्म मार्केट होते हुए गामा 1तक निकाली गई।
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में यह संकल्प यात्रा निकाली गयी। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जिस तरह से आज जगह-जगह बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं यह हमारे लिए एक शर्मनाक बात है। यह हमारे समाज के लिए बहुत ही खतरनाक स्थिति है।हम सबको महिलाओं के सम्मान के लिए आगे बढ़ कर आना चाहिए और हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जिस तरह अपने घर में अपनी माँ बहनो का सम्मान करते है वैसे ही हमे दूसरो का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी चाहते कि जो भी इन घटनाओं में सम्मिलित हैं उनको जल्द से जल्द सजा मिले। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर पूर्व प्रत्याशी नोएडा विधानसभा राजेंद्र अवाना सेवादल अध्यक्ष अशोक पंडित श्रीमती सुमन भाटी श्रीमती पारुल चौधरी श्रीमती निशा जी दनकौर नगर अध्यक्ष विक्रम नगर रवि भाटी रवि सादोपुर कपिल भाटी सुनील मैनेजर श्रीमती निशा जी अमरेंद्र सिंह विजय शुक्ला वसीम अहमद आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।