गौतबुद्धनगर : जिलाधिकारी बी एन सिंह की प्रेरणा से शीत लहरी को दृष्टिगत रखते हुए निर्बल एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता करने के उद्देश्य से जनपद के उद्यमी भी जिला प्रशासन के साथ आगे आए हैं।
इस क्रम में एम एस एम ई संस्था के तत्वावधान में विगत दिवस देर रात्रि कम्बल, भोजन आदि वितरण अभियान संचालित करते हुए गरीब, मजबूर, लाचार व्यक्तियों को बीमारी, ठण्ड एवं भूख से बचाने एम एस एम ई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के उद्यमी व्यापारी साथियों ने इस पूण्य कार्य का श्रीगणेश 700 कम्बल, 100 टोपी , जरूरत मन्द को खाना आदि जिसमे आज 100 कम्बल वितरित किये है। उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 -2 दिनों में 700 कम्बल वितरित कर सप्ताह भर में 1000 से भी ज्यादा कम्बल वितरित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा के द्वारा सभी उद्यमी व्यापारी सदस्य साथियों से निवेदन है कि वो स्वयं अपने स्तर से भी अपने अपने क्षेत्र में ठण्ड के बचाव के लिए गरीबों में कम्बल वितरित कर सूचित करने का आह्वान किया है। चलाए गए अभियान में सुरेन्द्र नाहटा साथ संस्था के आकाश जैन, चन्द्र प्रकाश शर्मा, पी डी शर्मा, चंद्र किशोर खंडेलवाल, पी एस सोलंकी, सुमेर गुप्ता, सचिन राणा, सुबोध, विजय भारती, मेहन्दी हसन नक़वी सहित सभी सदस्यगणों का विशेष सहयोग रहा है।