अभियान चलाकर निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरण कर रहे हैं कंबल।

गौतबुद्धनगर:  शीत लहरी से गरीब व्यक्तियों एवं असहाय व्यक्तियों को बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह की प्रेरणा से जनपद के उद्यमी भी आगे आकर जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।



इस क्रम में एन. ई. ए. के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिवस नोएडा में कई स्थानों पर अभियान चलाकर रात्रि में गरीब व्यक्तियों एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए हैं, जिसमें एन.ई.ए. के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया और गरीबों को कंबल वितरण किए गए। यह जानकारी उपायुक्त  जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार के द्वारा दी गई है।