गौतमबुधनगर श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन मे संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश भर मे अभियान चलाए जाने के क्रम में,३०/११/२०१९ से पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर बीएन सिंह के आदेशानुसार आज दिनाक ३०/११/२०१९ को प्रातः ४ बजे से हाकरो ( न्यूज पेपर विक्रेताओं) के बीच जाकर उनको PMSYM योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही CSC सेन्टर जाकर आज ही पंजियन कराये जाने के लिये कहा गया।
आज के इस जागरूकता अभियान में सहायक श्रम आयुक्त नोयडा प्रभाकर मिश्र प्रत्येक स्थान पर जाकर लोगो को जानकारी दी। मौके पर वरिष्ठ श्रम प्रवर्तन अधिकारी नोयडा डा० संजय कुमार लाल ने हाकरों को PMSYM योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। आज का जागरूकता शिविर RTO office सेक्टर ३३ नोयडा के पास एवं सेक्टर ३४ मे हाकरो के पास जाकर किया गया।