हरियाणा - भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का पहला मंत्रिमंडल मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट में गुरुवार को 10 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली बीजेपी कोटे से 8 मंत्री बनाए गए जेजेपी कोटे से 1 और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने के बाद शाम को विभागों का बंटवारा भी कर दिया। अंबाला कैंट सीट से छठी बार जीते अनिल विज को हरियाणा का गृह मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय के साथ पांच अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी दिए गए हैं।
वहीं रनिया से निर्दलीय जीते रंजीत सिंह चौटाला को ऊर्जा और जेल मंत्री बनाया गया है।गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो सप्ताह से अधिक समय बाद मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को 10 सदस्यों को शामिल कर अपने कैबिनेट का विस्तार किया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने यहां राज भवन के लॉन में एक समारोह में नव नियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से आठ भाजपा से और एक जननायक जनता पार्टी ,जजपाद्ध से तथा एक निर्दलीय है। हॉकी खिलाड़ी से नेता बने भाजपा विधायक संदीप सिंह को छोड़कर सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।कलायत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कमलेश ढांडा मंत्री पद की शपथ लेने वाली इकलौती महिला हैं। मनोहर लाल के 17 दिन पुराने मंत्रिमंडल में जिन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया है उनमें अंबाला छावनी से छह बार के विधायक अनिल विज जगाधरी सीट से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर बल्लभगढ़ सीट से भाजपा के मूल चंद शर्मा रानिया सीट से निर्दलीय और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के भाई रणजीत सिंह लोहा सीट से भाजपा के जय प्रकाश दलाल और बावल सीट से राज्य के पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल शामिल हैं।
जिन्हें राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है उनमें नारनौल सीट से भाजपा के ओम प्रकाश यादव कलायत सीट से भाजपा की कमलेश ढांडाए उकलाना सीट से जेजेपी के अनूप धानक और पिहोवा सीट से संदीप सिंह शामिल हैं। खट्टर और जजपा के दुष्यंत चौटाला ने 27 अक्टूबर को क्रमशरू मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।