हापुड़ जनपद में नवदीप संस्था का हुआ विस्तार 

हापुड़, उ.प्र.(फेस वार्ता)। जनसेवी कार्यों में निस्वार्थ भाव से कार्यरत नवदीप सामाजिक विकास संस्था ने अपने मानव अधिकार संरक्षण संगठन का विस्तार जनपद में किया है। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें संस्था द्वारा जिले का नेतृत्व पंडित नरेश गौतम को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।



इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में सुमेर चंद गर्ग को महासचिव एवं बृजमोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार गौतम व ललित मोहन गौतम को सचिव, हरेंद्र सिंह को उपसचिव, मोहम्मद इमरान को संगठन सचिव तथा अनिल कुमार को सदस्य बनाया गया है। साथ ही मोहम्मद यूनुस को ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ पद पर तथा राजकुमार निमेष को नगर सचिव समाज कल्याण पद पर मनोनीत किया गया है। यहां स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित एक कार्यालय में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एसएफ सुल्तानी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा ने कहा कि एक मजबूत संगठन के माध्यम से समाजसेवा करना अधिक सुलभ होता है, इसलिए सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर सक्रियता से कार्य करते हुए निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद गौतम ने की तथा संचालन डॉ.करुण शर्मा ने किया।