ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति लडकियों का उत्साह, देश के लिए अच्छा संकेत है |

ग्रेटर नोएडा(भारत भूषण शर्मा )- जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने चिन्डावली, ग्रेटर नोएडा में एक कबड्डी  प्रतियोगिता के दौरान कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ''विगत दिनों में ग्रामीण क्षेत्र की लडकियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं, जो बदलते भारत की ओर इशारा करता है। घर से बाहर निकलकर, बच्चियों में मनोबल बढने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुरक्षा को लेकर, उनमें एक विश्वास की भावना जागृत होती है।''



              उपस्थित विभिन्न ग्रामों से आये ग्रामवासियों से जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपील करते हुए अपने लडके व लडकियों को ज्यादा से ज्यादा खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील भी की। उपरोक्त ग्रामवासी विगत कई वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता करते चले आ रहे हैं। इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय विद्यालय, एसएचडी पब्लिक स्कूल बागपुर, सोनीपत, पानीपत, मथुरा, चचूला, आगरा किला, फरीदाबाद आदि कई जगहों की टीमों ने हिस्सा लिया। 
             इस मौके पर ओमेन्द्र सिंह प्रधान सतवीर सिं प्रधान, हेतराम सिंह पहलवान, नेपाल सिंह ठेकेदार, अमित प्रधान , भोपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह चैधरी, संजय राठी, गोपी सिंह व राहुल भाटी आदि लोग मौजूद रहे।