एलईडी एक्सपो का समापन |

ग्रेटर नोएडा :   एक्सपो मार्ट में चल रहे एलईडी एक्सपो का आज शनिवार को समापन हो गया। यह एक्सपो का 21वां संस्करण था। इस दौरान आठ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कुल 300 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। तीनों दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में लगभग 15 हजार दर्शकों ने एलईडी के विभिन्न उत्पादों को देखा और जानकारी ली। करीब 125 करोड़ रुपये के व्यापार की डील भी हुई। एक्सपो का आयोजन मेसे फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिग लिमिटेड की तरफ से किया गया।



एक्सपो के 21वें संस्करण में चीनए हांगकांग ताइवान फिनलैंड जापान कोरिया यूएई आदि देशों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने एलईडी पर आधारित नवाचार से संबंधित उत्पाद पेश किए। इस बार पेश किए गए अधिकतर उत्पाद पर्यावरण अनुकूल के थे। शाथ ही ये कम बिजली की भी खपत करते हैं।