नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश  नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष (मंत्री ,दर्जा प्राप्त) बनाए जाने पर उनके नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। 



प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी, विनोद त्यागी, बृजपाल चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता ,दीपक विग, इंद्राज खटाना, सुनील नागर, ओम यादव ,सचिन नागर, उज्जवल सिंह ,विपुल जौहरी, मनीष, रोहित डोयला, सिद्धार्थ नागर आदि मौजूद रहे।